श्रीराम अक्षत पूजन कलश यात्रा का भव्य स्वागत, श्रीराम जन्म उत्सव समिति, नांदा ने किया आयोजन
श्रीराम अक्षत पूजन कलश यात्रा का भव्य स्वागत, श्रीराम जन्म उत्सव समिति, नांदा ने किया आयोजन
महा घडामोडी न्युज प्रतिनिधी, रविकुमार बंडीवार, नांदा फाटा : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या मे नवनिर्मित भव्य मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी। इस उपलक्ष्य मे देशभर में "अक्षय पूजन कलश यात्रा" निकाली जा रहा है। उसी क्रम मे कोरपना तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नांदा मे रविवार 14/01/24 को श्रीराम जन्मउत्सव समिति, नांदा की अगवाई मे भव्य कलश स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ नांदाफाटा की श्रीवास्तव कॉलोनी स्थित मनोकामना शिव मन्दिर मे हनुमान चलिसा का पाठ कर किया गया। जय श्री राम, भगवान राम के भजन गीत गाते हुए बड़े हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल मे भव्य कलशयात्रा शांति कॉलोनी, पुलिस चौकी से नांदा फाटा के मुख्य बाजार पहुंची जहाँ कलशयात्रा का व्यापारी बंधुओ ने फुल बरसाकर स्वागत किया। नांदा के राम मन्दिर मे गांव के नागरिकों ने शोभायात्रा मे शामिल लोगों का सत्कार किया। आगे हनुमान मन्दिर से तुकडोजी चौक, संस्कृतीक भवन होते हुए वापस शिव मन्दिर पर यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता निलेश ताजने, उप सरपंच पुरषोत्तम आस्वले, रत्नाकर चटप, संजय मुसडे, कैलास ताकसांडे, मारोती जमदाडे, संजय नीत, नितेश मालेकर के साथ ही बड़ी संख्या मे हिंदू सनातन धर्म मे गहरी आस्था रखने वाले स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
इस आयोजन की सफलता के लिए श्रीराम जन्म उत्सव समिति, नांदा के सुघर मिश्रा, गोविंद गुप्ता, समेंद्र ठाकुर, बलवंत सिंह चौहान, गिरीश बोगवार, रवि बंडीवार, हरि बोरकुटे, कमलेश उपाध्याय, राजेश सिंह, उमेश सोनी, चेतन सिंह, आरपी सिंह, बालेश्वर प्रसाद, चंद्रमोहन, अशोक पांडे, पंकज सिंह, विजय सहित बड़ी संख्या मे युवा शामिल हुए। श्री राम जन्म उत्सव समिति ने सभी रामभक्तों से कलश यात्रा के समापन के बाद १५ जनवरी से घर-घर जाकर अक्षत और निमंत्रण पत्र बांटने में सहयोग करने की अपील की है।






कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत