Breaking News

गाडगे महाराज जयंती पर सत्यपाल महाराज का समाज प्रबोधन

गाडगे महाराज जयंती पर सत्यपाल महाराज का समाज प्रबोधन

महा घडामोडी न्यूज तालुका प्रतिनिधी, खेमचंद नेरकर, वरोरा (सं.) : श्री संत गाडगेबाबा शैक्षणिक व सांस्कृतिक संस्था वरोरा तथा महाराष्ट्र राज्य धोबी वरटी परिट समाज महासंघ के संयुक्त तत्वावधान से  24 फरवरी की दोपहर 12 बजे श्री संत गाडगेबाबा की149 वी जंयती के अवसर पर सप्तखंजरी निर्माता और राष्ट्रीय समाज प्रबोधनकार सत्यपाल महाराज के समाज प्रबोधन कार्यक्रम श्री संत गाडगेबाबा स्मारक स्थल शांति नगर फेस 3 बोर्डा में आयोजित किया गया.

सत्यपाल महाराज वर्षो से अपने सरल और सीधे शब्दों में समाज प्रबोधन का कार्य कर रहे हैं. समाज में भेदभाव को दूर करने तथा सर्वधर्म समभाव के साथ ही समाज के हर पिछडे तबके को शिक्षा का लाभ लेकर उच्च शिक्षित होकर देश की सेवा करने लोगों को जागृत करने  का कार्य सत्यपाल महाराज निरंतर करते आ रहे हैं। व्यसन मुक्ति, दहेज विरोधी, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक विषयों पर अनेक सालों से अपने कीर्तन के माध्यम से लोगों को जागृत करने का काम सत्यपाल महाराज कर रहे है. इसके लिये बडी बड़ी बातों को अपने सप्तखंजरी के भजन के साथ हल्के फुल्के मजाक में पेश करते हैं. इसके लिए उन्हे अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं. सत्यपाल महाराज की सामाज में लोकप्रियता को देखते हुये इस कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित रहकर उनके कीर्तन का लाभ  लिया. इस कीर्तन में सत्यपाल महाराज ने हमेशा की तरह छोटे छोटे बच्चे से सवाल जवाब कर किताबें,पेन तथा अनेक महिलाओं को साडिया देकर सन्मानित किया.

उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक करण देवतले के हाथों धोबी परिट सर्व भाषिक समाज महासंघ संस्थापक अध्यक्ष नागपुर के डी.डी. सोनटक्के की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। बोर्डा ग्राम सरपंच राहुल ठेंगणे उपस्थित रहकर  समाज भवन निर्माण में हरसंभव मदद का भरोसा दिया. इसके पहले सभी उपस्थित अतिथियों ने श्री संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया. साथ ही विधायक देवतले, पत्रकार राजेंद्र मर्दाने, बोर्डा सरपंच राहुल ठेंगणे तथा आयोजन समिती ने सत्यपाल महाराज का सत्कार कर उनके समाज सेवाभाव कार्य की सराहना की. कीर्तन के बाद दहीहंडी फोडकर गाडगे बाबा की आरती प्रसाद वितरण तथा लोगों ने भोजन महाप्रसाद का लाभ लिया. यह आयोजन सफल बनाने आयोजन समिति अध्यक्ष अनिकेत नाकाडे, उपाध्यक्ष दिवाकर क्षीरसागर सचिव देविदास क्षीरसागर, संगठक गजू चिंचोलकर, कोषाध्यक्ष अक्षय नाकाडे ,राजू ताजने सलाहकार अशोक भोयर, प्रचार प्रमुख प्रणय क्षीरसागर ,कुणाल केलझरकर व महिला मंडल ने अथक परिश्रम लिया.


कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत