गोंदिया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा काँग्रेस डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण कार्यशाला गोंदिया में संपन्न
गोंदिया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा काँग्रेस डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण कार्यशाला गोंदिया में संपन्न
(महा घडामोडी न्यूज नेटवर्क) गोंदिया '- गोंदिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर कांग्रेस डिजिटल सदस्यता मुहिम की शुरुआत 7 फरवरी से 31 मार्च तक होने वाली है। इस मुहिम में कार्य करनेवाले मुख्य नोंदणी अधिकारी, सक्रिय पदाधिकारी, सदस्यों एवम् कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम गोंदिया जिला काँग्रेस कार्यालय शहीद भोला भवन मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे गोंदिया जिले के डिजिटल सदस्यता अभियान के कॉडीनेटर एवं जिला महासचिव ऍड योगेश अग्रवाल बापू ने वीडीओ व पीपीटी के माध्यम से सदस्यता प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को बताया गया। अंत में सदस्यों के सवाल के जवाब दिए ।
कार्यक्रम में गोंदिया, गोरेगाव, आमगावं, देवरी, सालेकसा, तिरोडा, सडक अर्जुनी, मोरगाव अर्जुनी तालुका एवं नगर परिषद एवं पंचायत के मुख्य नोंदणीकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे गोंदिया जिला काँग्रेस के अध्यक्ष पूर्व आमदार दिलीप बन्सोड, प्रदेश सचिव अमर वराडे, प्रदेश सचिव पी. जी. कटरे, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष अनिल गौतम, ओ. बी. सी. काँग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटरे, अल्पसंख्यक काँग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज बेग, विभिन्न तालुका अध्यक्ष गोंदिया सूर्यप्रकाश भगत, तिरोडा राधेलाल पटले, गोरेगाव डेमेन्द्र रहांगडाले, सालेकसा वासुदेव चुटे, देवरी संदीप भाटिया, सडक अर्जुनी मधुसूदन दोनोडे, गोंदिया शहर काँग्रेस अध्यक्ष जहीर अहमद एवं जिला व शहर के पदाधिकारीयों की उपस्थिती रही । कार्यक्रम मे जिले के प्रत्येक जिला परिषद क्षेत्र से 2 - 2 मुख्य नोंदणीकर्ता एवं नगर परिषद/ पंचायत क्षेत्र से 2 - 2 मुख्य नोंदणीकर्ता उपस्तिथ थे


कोणत्याही टिप्पण्या नाहीत