Breaking News

..उन बेकाॅफ माफिया के तरफ से हो रहा है, प्रशासन को जेब मे रखने का दावा?

..उन बेकाॅफ माफिया के तरफ से हो रहा है, प्रशासन को जेब मे रखने का दावा?

फिर ब्रम्हपुरीमे सट्टा,दारू,रेती माफियोंका का कारोबार जोरों-शोरोमे

रेत पर माफिया राज, दबंग माफिया बेकाॅफ होकर लूट रहे घाट,

अधिकारियों और रेत माफिया की साठगांठ, आबाद है अवैध खनन कारोबार ?


महा घडामोडी न्युज प्रतिनिधी,नावेद खान, ब्रम्हपुरी : कई सालों से सट्टा कारोबार पर पाबंदी की वजह से यह कारोबार चल रहा है. लेकिन आज इन कारोबारियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि,जनता को ऐसा लग रहा है. कि इन्हें भी लाइसेंस मिल गया है ? चाय की दुकान पान ठेला किराना दुकान और भी कई जगह पर खुलेआम यह गोरखधंधा चल रहा है.गांव की जवान पीढ़ी की लखपति बनने की होड़ लगी हुई है. इसमें कई लोग बर्बाद हो गए. युवा वर्ग के लोगों ने तो अपना व्यवसाय मान रहे हैं. जनता का मानना है कि पुलिस प्रशासन इस पर अनदेखी कर रही है. ब्रम्हपुरी क्षेत्र में रेती माफिया दारू माफिया भी है, सट्टे के कारोबार तो था, अब माफिया भी आ गए,जनता सवाल करें तो किस से अजब गजब परिस्थिति निर्माण हो गई है. जनता में इस पर जोरों से गुस्सा दिख रहा है .जल्द ही इस पर कुछ बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ऐसी जनता की मांग है. चंद्रपुर जिले के नए एसपी साहब पर लोगों की आशा लगी हुई है.

रेती तस्करी में ब्रम्हपुरी तालुका नंबर वन

चंद्रपुर जिले में ब्रह्मपुरी तहसील विद्या का मंदिर बड़े-बड़े हॉस्पिटल अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था.लेकिन आज कुछ अधिकारी के संयोग है ? ऐसा प्रश्न निर्माण हो रहा है और दलालों की वजह से कुछ सालों में ही लोग इसे रेती तस्करी के नाम से जानते हैं. घाट बंद होने के बावजूद यहां 250 से 300 ट्रैक्टर पूरे ब्रह्मपुरी तालुका में अवैध तरीके से रेती घाटों पर चल रहे हैं .यहां के दलाल लोग एक ट्रैक्टर के 40000 से ₹50000 महीना लेकर 1 महीने की पास दे रहे हैं .ऐसा जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है यह धंधा खुलेआम दिन और रात चल रहा है . जनता अपनी आंखों से देख रही है इसमें कई गांव वालों की समस्या है .

नदीघाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रेती की बिक्री संबंधित ठेकेदारों द्वारा खुलेआम की जा रही है. किंतू जिम्मेदार अधिकारि इस ओर अनदेखा कर रहे है. अवैध रेती उत्खनन की जांच कर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई करे, रात के समय ट्रैक्टरों की आवाज आवाज से गांव वालों का सोना भी मुश्किल हो गया है .कई बार इसकी तकरार तहसील ऑफिस मैं दी गई .लेकिन इस पर कोई कार्यवाही आज तक नजर नहीं आई.यह धंधा दादागिरी पर चल रहा है और कुछ लोग जनता की आवाज को दबा रहे हैं. लोग एकमेक से कानाफूसी कर रहे हैं .लेकिन खुलकर बोलने पर विचार कर रहे हैं. इतना डरा हुआ माहौल यहां बन गया है. 3 सालों से यही कारोबार जोरो से चल रहा है. लेकिन अब जनता को चंद्रपुर जिले के नए कलेक्टर साहब से एक आखरी उम्मीद लगाए बैठे हैं .क्या जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत