Breaking News

ब्रम्हपुरी मे भूतीनाला पूल निर्माण मे रास्ता परिवर्तन के कार्य मे घोटाला l


 ब्रम्हपुरी मे भूतीनाला पूल निर्माण मे रास्ता परिवर्तन के कार्य मे घोटाला l

महा घडामोडी न्यूज प्रतिनिधी, नाएद खान : प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 543 पर ब्रम्हपुरी शहर के भूतीनाला पुल का काम राष्ट्रीय महामार्ग बांधकाम विभाग की तरफ से मे.रतन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्रा.लिमी. और मे.राजलक्ष्मी एंटरप्रायजेस कंपनी को दिया गया है l जिसका वर्क आर्डर 1 नवंबर 2023 को यही कंपनी को दिया. इसमे ब्रम्हपुरी शहर के भूतीनाला पर एक पूल और कुरखेडा-कोरची रास्ते मे एक पूल ऐसे कुल मिला के दो पूल निर्माण कार्य के नाम पर घोटाला सामने आया है l और इस घोटाले मे अन्य काम भी शामील किया गया है l 

इसमे ब्रम्हपुरी शहर का भूतीनाला पूल निर्माण कार्य का और अन्य काम शुरु होते ही तीन बिल अभी तक कंपनी कंत्राटदार को दिए जा चुके हैं , इससे बांधकाम विभाग और कंत्राटदार की साठगाठ चल रही है l ऐसी खबर लोगो की चर्चा रही है l इतना ही नही और बात यह है की इसी काम में एक बिल रास्ता परिवर्तन (डायव्हर्षण) के नाम पर दिया गया है l उसका बिल 1,08,88,137/-(एक करोड़ आठ लाख अठ्ठयांसी हजार एकसो सैतीस रुपये) इतना है l ये सार्वजनिक बांधकाम विभाग (राष्ट्रीय महामार्ग) ने दिये हुये बिल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है.

 दुसरी बात लोगो को समझ मे नही आ रही है की इतने बडे रास्ते पर होने वाले पूल के निर्माण कार्य तीन महीने में ही पानी के तेज बहाव से आंखों के सामने आम जनता के करोड़ों रुपए तीन महीने में ही पानी के साथ धूल गए है l यह बात बांधकाम विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है l या ठेकेदार और अधिकारियों की साथघाट है lइतना होने के बावजूद भी जनता को ब्रह्मपुरी के आसपास के पचास से साठ गाव के लोगो को ब्रम्हपुरी आने के लिए बिस किलोमीटर का फेर लगाकर आना पड़ रहा है l

लोगो के साथ साथ छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l अधिकारियों से इस विषय पर बात की गई तो तकलीफ तो जनता को उठानी ही  पड़ेगी l ऐसा उनका साफ बोलना है l

आम आदमी पार्टी जिल्हाउपाध्यक्ष नावेद खान ने सबंधित राष्ट्रीय महामार्ग बांधकाम विभाग के अधिकारियो से बात की थी l पर इस विषय पर समाधानकारक  उत्तर देने के लिये कोई भी अधिकारी और कर्मचारी तैयार नहीं है l


कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत