Breaking News

रोटरी क्लब का उपक्रम 61 लोगों ने किया रक्तदान

 रोटरी क्लब का उपक्रम 61 लोगों ने किया रक्तदान

महा घडामोडी न्युज प्रतिनिधी, बल्लारपुर : वर्तमान समय में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए बल्लारपुर के रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब और कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के संयुक्त उपक्रम में ग्रामीण रुग्णालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 61 दान दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 

शासकीय मेडिकल कॉलेज चंद्रपुर की रक्त संकलन केंद्र की टीम के ने इस उपक्रम में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री मनीष मूलचंदानी, रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष श्री चैतन्य पटेल और पाटीदार समाज के अध्यक्ष श्री कल्पेश पटेल उपस्थित थे।

प्रकल्प को साफलतार्थ बनाने में उमेश पटेल, प्रफुल चरपे, महेश कायरकर, राहुल वरु, भाविक पटेल, राम तम्पालू, गौरव पटेल, रजत परमार, मोहित पटेल, राजू मूंधड़ा, अखिल निखारे, जयेश पटेल, प्रशांत भोरे, अनूप गंगशेट्टीवार, सुरेश कुकरेजा, महर्षि पटेल, अजय वासलवार, हर्षद गांधेवार, रवि साल्वे, प्रशिक वाघमारे, उत्तम पटेल, प्रशांत दंतुलवार, रमेश पटेल, विक्रांत पंडित आदि ने प्रयास किए। आभार प्रदर्शन नीलेश चिमद्यालवार ने किया।

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत